top of page

लॉकडाउन के बीच 15 वे दिन भी पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा जरूरतमंदों को तलाश कर सामग्री पहुंचाई


बदायूं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के बीच लगातार 15 वे दिन भी पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा बनाये गए लॉकडाउन राहत सेंटर" से बदायूं शहर के कई मोहल्लो में जरूरतमंदों को राशन सामग्री उनके घर तक पहुंचाई और लोगों से घरों में रहने अपील की। आज के इस राशन वितरण कार्य में पप्पन पीरजी,इकराम भाई, अलीम, नसीम अंसारी, आलम ,मोहम्मद वसीम, काज़िम मिंया, फैज़ान,समीर आदि का विशेष योगदान रहा। लगातार 15 दिन से आबिद रजा द्वारा बनाए गए " लॉकडाउन राहत सेंटर" से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के निर्देश पर उनकी टीम जरूरतमंदों की तलाश कर उनको सहायता सामग्री उनके घरों तक पहुचाने का काम कर रही है।

bottom of page