top of page
  • Nationbuzz News Editor

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का सरकार पर आरोप बैंकों में जनता का धन सुरक्षित नहीं


बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिल्सी में कहा कि सपा सरकार में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए। भाजपा सरकार अभी तक उन कार्यों को ही पूर्ण नहीं करा पाई है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का वेतन भी कई माह से नहीं दिया गया है।शुक्रवार को पूर्व सांसद ने बिल्सी में एक निजी कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा अस्पतालों में दवा का अभाव है। पहले लोगों का धन घर में सुरक्षित न होकर बैंकों में सुरक्षित माना जाता था। अब तो बैंकों में भी सुरिक्षत नहीं है। भाजपा सरकार में बैंकें डूब रही हैं। जनता की कमाई का धन विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग भाजपा नेताओं के संरक्षण में लूटकर कर विदेश भाग गए।


इतिहास इस बात का गवाह है कि पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि सबसे अधिक संख्या में जीतते आए हैं और इस बार भी सबसे अधिक जीतेंगे।


सहसवान विधायक ओमकार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ.मौलाना यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चंद्रा, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, ब्रजेश यादव, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

bottom of page