top of page
  • Mohd Zubair Qadri

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा


बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, छात्र, नौजवान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।


शनिवार को सपा कार्यालय पर मासिक बैठक की गयी। जिसमें मुख्य अथिति बतौर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे थे। उन्होंने बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पर्व सांसद ने कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हैं। सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कराये जा रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान होकर सपा के साथ खड़ी है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है और योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में असमर्थ रही है।


पूर्व मंत्री डॉ.मौलाना यासीन उस्मानी, सहसवान विधायक ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, पूर्व विधायक आशीष यादव, आशुतोष मौर्य, मुस्लिम खां, विमल कृष्ण अग्रवाल, ब्रजेश यादव, रजनीश गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह,विपिन यादव, अवधेश यादव, प्रभात अग्रवाल मौजूद थे।

bottom of page