top of page
  • Nationbuzz News Editor

रुपए निकालने को उमड़ी भीड़, कई बैंकों पर लगी लंबी कतारें तेज़ धूप में बैठे रहे लोग


बदायूं। जनधन खातों से सहायता राशि निकालने के लिए महिलाओं की लाइन नहीं टूट रही है। एक दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को बैंक खुली तो और भी ज्यादा हाल खराब होने लगा। जिले की 190 बैंकों और 360 जनसेवा केंद्रों पर सहायता राशि निकालने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी है। बिसौली दातागंज, उसावां, उसहैत में अधिक भीड़ होने के चलते सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ रही है। महिलाएं जल्दी धनराशि निकालने के चक्कर में आपस में ही धक्का-मुक्की किए जा रही हैं। पुलिस द्वारा सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बरकस प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शुरुआत में ही उन महिलाओं के लिए लाइन से बाहर कर दिया जिनके खाते के अंत के नंबर 6, 7 से अलग है। शुक्रवार को सिर्फ उन्हीं के लिए सहायता राशि दी जा रही है, जिनके अकाउंट नंबर के अंत में 6 या 7 अंक हैं।

bottom of page