top of page
  • Mohd Zubair Qadri

निर्विरोध निर्वाचित हुए एमएलसी वागीश पाठक को जिला मजिस्ट्रेट ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा


यूपी बदायूं। विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशीवागीश पाठक निर्विरोध निर्वाचित हुये। जिसके बाद आज भाजपा निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जीत का प्रमाण पत्र लिया है।


बुधवार को कलेक्ट्रेट एमएलसी बागीश पाठक सहित भाजपा पदाधिकारी पहुंच गए। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में भाजपा से निर्विरोध निर्वाचित हुए एमएलसी प्रत्याशी वागीश पाठक को जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। यह प्रमाण पत्र लेकर भाजपाइयों में एक अलग उत्साह दिखाई दिया है। भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक ने कहा कि जनता को सब समझ में आ गया है और विपक्ष को इसीलिए पूरी तरह नकार दिया है। विधानसभा चुनाव 2017 और फिर लोकसभा चुनाव 2019 अब विधानसभा चुनाव 2022, एमएलसी चुनाव में सपा को नकारते हुए भाजपा को जीत दिलाई है। कहा कि 2022 में भाजपा ने एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है वही एमएलसी की चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। काकी सपा की हालत यह हो गई है अब तो उनके प्रत्याशी भी मैदान छोड़कर भागने लगे हैं और भाजपा का सहारा ले रहे हैं।


एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी से सिनोद शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया था।


नामांकन कराने के बाद जांच प्रक्रिया भी पूरी हो गई और फिर नाम वापसी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने अपना पर्चा वापस कर लिया और भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद भाजपा के प्रत्याशी वागीश पाठक एमएससी चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। प्रमाण पत्र लेने के बाद भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, कुशाग्र सागर सहित भाजपाई मौजूद थे।


bottom of page