top of page
  • Mohd Zubair Qadri

बदायूं में कांग्रेसियों का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम, बांटी गई राहुल गांधी की चिट्ठी


यूपी बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी एवं नगर कांग्रेस कमेटी कछला ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के राहुल गांधी के संस्मरण को चिट्ठी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस की यात्रा से भाजपा भय की स्थिति में है। इसका प्रमाण दिल्ली पुलिस के द्वारा राहुल गांधी को नोटिस भेजना और पुलिस का पहुंचना है।


हर तरीके से लड़ने को तैयार


प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य इगलास हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी के लिए हर कार्यकर्ता हर तरीके की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। दिल्ली पुलिस की इन हरकत से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम बहादुर कश्यप, नगर कांग्रेस कमेटी कछला के अध्यक्ष विद्या राम कश्यप, प्रेमपाल, सिंह, रामावतार, दुलीराम व निर्दोष आदि मौजूद रहे।

bottom of page