top of page
  • Mohd Zubair Qadri

जिले में हिन्दू-मुस्लिम ने एक साथ सौहार्द पूर्वक मिलजुलकर मनाई होली व शबे बारात


यूपी बदायूं। शहर से लेकर गांव तक उड़े रंग और गुलाल होली का त्यौहार तथा शब ऐ बरात कब्रिस्तानो मे रोशनी करके शांति का सन्देश देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर के एक दूसरे के त्योहारों में शिरकत करके शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के रूप में गले मिलकर एक दूसरे से भाईचारा निभाते हुए मनाया गया।

जिले में होली का पर्व परंपरागत तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामूहिक आयोजन इस बार नहीं हो सके। वहीं, पुलिस निगरानी करती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछेक घटनाओं को छोड़कर जिले में सौहार्द का माहौल दिखाई दिया।होलिका पूजन के साथ रविवार रात से शुरू हुआ होली का उल्लास सोमवार तक जारी रहा। होली के गीतों पर युवाओं का डांस शुरू हुआ। सोमवार सुबह होलिका दहन के साथ ही रंग और गुलाल उड़ने लगे। शहर में विगत वर्षों की अपेक्षा शोर-शराबा कम रहा। मुहल्लों में अपनों के बीच ही लोग होली खेलते दिखाई दिए।


नगर में शब-ए-बरात के मौके पर मस्जिदों रंगीन झालरों से सजाकर गुलजार किया गया। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में जाकर रात भर इबादत कर अल्लाह से मुल्क में अमनो अमान व देश की तरक्की, खुशहाली के लिये दुआये मांगी। देश से कोरोना जैसे वायरस के खात्मे के लिये भी दुआयें की।


होली का त्योहार एवं शब ए बरात का त्योहार कब्रिस्तानों में रोशनी करके मनाया गया। होली के पर्व की लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। दोनों त्योहार एक साथ होने के चलते पुलिस फोर्स सक्रिय रहा। पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुये।

bottom of page