top of page

हाथरस: पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मानव सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने ज्ञापन सौपा


बदायूं। हाथरस की दलित समाज की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए मानव सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हफ़ीज़ शेख व मण्डल उपाध्यक्ष अफसर अली खान के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी बदायूँ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश के नाम 8 सूत्रीय एक ज्ञापन दिया।


मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हफ़ीज़ शेख ने कहा कि मृतक मनीषा के परिवार वाले सरकारी रवैये से असंतुष्ट हैं। उनकी बेटी का अर्धरात्रि में जिस तरह जबरन दाह संस्कार हुआ उससे परिवार बहुत आहत है। सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान माननीय जज से इस काण्ड की जांच हो


मण्डल उपाध्यक्ष अफसर अली खान ने कहा हाथरस में हैवानियत की शिकार मनीषा बाल्मीकि एवं सरकार द्वारा प्रताड़ित शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारा संगठन आंदोलन करेगा और उनके इस संघर्ष में हम उनके साथ है। उन्होंने कहा सरकार के रवैये से जनता का विश्वास सरकार पर से उठ गया है। सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे सरकार। दोषियों को फाँसी की सजा होनी चाहिए।


महिला विंग्स की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ने कहा कि मनीषा के साथ इंसाफ होना चाहिए हाथरस के जिलाधिकारी को भी दोषियों के साथ सज़ा मिलनी चाहिए।


ज्ञापन देने वालो में मोहम्मद हफीज़ शेख मंडल अध्यक्ष ,अफ़सर अली ख़ान मंडल उपाध्यक्ष ,मुख्तार हुसैन मंडल सचिव, विकार उददीन ज़िला सचिव, संतोष कुमारी कश्यप (ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा) ,इमा इज़हार (ज़िला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा) , पुशपा शाक्य, प्रेमवती शाक्य, नेहा इमा ,बेबी कश्यप ,शिवांग कश्यप आदि मौजूद रहे।

bottom of page