- Mohd Zubair Qadri
हुनर हॉट प्रदर्शनी का आयोजन महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर, डीएम

यूपी बदायूं। होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद, बदायूँ के परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की ’’हुनर हाट’’ प्रदर्शनी लगाई गई। हुनर हाट का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के साथ किया। प्रदर्शनी 23 से 27 मार्च तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी में घर पर तैयार शुद्ध देसी घी, शहद, खोया, पनीर, जूट बैग, आलू पापड़, चिप्स, कचरी, दाल की बड़ियाँ, काला गेहूँ और उसका आटा तथा दूध से बनी कम चीनी की मिठाई बाज़ार से कम मूल्य पर मिल रही है।
ग्रामीण समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु इनके द्वारा तैयार उत्पादित सामान को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष ने खरीदा। हुनर हाट में जनपद के विकास खण्डों के अन्तर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ब्लाक मिशन प्रबन्धक, जिला मिशन प्रबन्धक एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त हुनर हाट आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। उक्त हुनर हाट में महिलाओं द्वार उत्पादित/निर्मित सामग्री की बिक्री से उनकें परिवार में खुशियों का रंग बिखरेगा और यही मिशन का उद्देश्य भी है।