- Mohd Zubair Qadri
भारतीय संविधान के मूल्यों की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य बनता है, बफाती मियां

यूपी बदायूं। प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम साहब के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जनपद बदायूं ने आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जिसमें समाज सेवक बुद्धिजीवी वर्ग को सम्मानित किया। अली का पब्लिक स्कूल बदायूं पर मौजूद डॉक्टर एहसान रजा. मोहम्मद कमर कहकशा जैदी. इमरान फर सॉरी.उजमा .रूबी .समसुद्दीन खान. निशा. अफरोज. अमीर हसन . मजहर हुसैन एडवोकेट डॉक्टर अकील स्माइल डाक्टर शमशुल हसन आदि 20 लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए संविधान रक्षक प्रमाण पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन चौधरी बफाती ने कहा आज के ही दिन जब देश की संविधान सभा में मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को अपनाया था आजाद भारत के पन्नों में 26 नवंबर बेहद ही खास दिन है यह संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया था भारत का संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है।
भारत का संविधान बनाने में डॉक्टर बी आर अंबेडकर की अहम भूमिका रही इसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे संविधान बनाने का मकसद देश में लोगों के बीच एकता समानता बनी रहे और लोगों को बिना किसी भेदभाव के उनका अधिकार मिल सके इसमें सभी नागरिकों के लिए न्याय स्वतंत्रता समानता को सुरक्षित किया गया और लोगों के बीच भाईचारे का बढ़ावा देने के उद्देश्य यह संविधान बनाया आज भारत देश में नफरत का दौर है संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है इसमें देश के हर नागरिक का कर्तव्य और फर्ज बनता है कि वह संविधान के बनाए हुए रास्ते पर चले देश में भाईचारा एकता बनी रहे और संविधान अमर रहे इस मौके पर सैयद जाबिर जैदी प्रदेश सचिव इकरार अली महासचिव डॉक्टर एहसान राजा मोहम्मद कमर कहकशा इमरान पचोरी उजमा रूबी हसमुद्दीन अफरोज मजहर हुसैन डॉ शमशुल आदि लोग मौजूद रहे।