top of page

अस्पताल में लड़ते रहे डॉक्टर और दारोगा, इलाज ना मिलने पर स्ट्रेचर पर ही मर गई महिला


यूपी बदायूं। डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं या यूं कहें कि धरती के भगवान का दर्जा डॉक्टरों को ही दिया गया है। कई जगह डॉक्टरों की एक लापरवाही मरीजों पर भी भारी पड़ जाती है। बदायूं में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर और दारोगा आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। घायल महिला स्ट्रेचर पर इलाज के तड़प रही है, लेकिन डॉक्टर महिला का इलाज करने के बजाए वह दारोगा से बहसबाजी करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। डॉक्टर और दारोगा के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसी बीच इलाज में देरी के चलते महिला ने दम तोड़ दिया।


मामला बिल्सी सीएचसी का है। उघैती क्षेत्र में हादसा हो गया, हादसे की घायल महिला को लेकर एसआई पुलिस जीप से सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉक्टर नहीं थे और स्टाफ था। डॉक्टर के बारे में पूछा तो एमओआईसी आधा घंटे बाद अस्पताल में पहुंचे तो वहां एसआई द्वारा डाक्टर से महिला का उपचार में देरी की बात करना भारी पड़ गया। एसआई से एमओआईसी भिड़ गये। एसआई व अन्य पुलिस कर्मी व डॉक्टर के बीच काफी देर तक हंगामा चला है, हंगामे के बीच महिला ने दम तोड़ दिया। मगर डॉक्टर उपचार करने को नहीं पसीजा है।

bottom of page