- Mohd Zubair Qadri
जश्न ए आजादी, जिले में फहराया जाएगा तिरंगा सरकारी भवनों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया

यूपी बदायूं। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। सुबह सात बजे प्रभात फेरी के साथ ही आठ बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवन रोशनी से नहा उठे। कलक्ट्रेट, जिला जेल, विकास भवन, राजकीय महिला कालेज, घंटाघर सहित सभी भवनों पर रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहे।
कलक्ट्रेट में जिला न्यायालय में जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन, पुलिस आफिस व पुलिस लाइन में एसएसपी संकल्प शर्मा, विकास भवन में सीडीओ निशा अनंत, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडरी, नगर पालिका भवन पर चेयरमैन दीपमाला गोयल ध्वजारोहरण करेंगी।
इसके अलावा बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए कि सभी विद्यालय खुले रहेंगे। सभी विद्यालयों में समय से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। सुबह नौ बजे शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण, इसके बाद ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके बाद 9.30 बजे पौधरोपण, 10 बजे गांधी नेत्र चिकित्सालय में ध्वज फहराया जाएगा। 11 बजे पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा फल वितरित भी किए जाएंगे। 11.45 बजे बदायूं क्लब में ध्वज फहराया जायेगा।