top of page
  • Mohd Zubair Qadri

पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाईश पर अकीदत से मनाया जश्ने मिलाद


यूपी बदायूं। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाईश पर सोमवार को पूरी अकीदत के साथ जिले भर में मनाई जा रही ईद मिलाद उल नवी कही नहीं निकला जुलूसे मुहम्मदी शहर की जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे जलसे का आगाज नात व मनकबत से हुआ जिसमे में पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में नात पेश की गई। जलसे में काफी संख्या में लोग पहुंचे।


ईद मिलाद उल नवी के मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को याद किया जा रहा है। शहर से लेकर देहात में जश्ने ईद मिलादुन्नबी बिना जुलुस के ही मनाया गया। शहर की जामा मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया जिसमें जिला काजी अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ पहुंचे हैं। उनके द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में नात पेश कराई गयी और पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताये गए भलाई के रास्ते पर चलने व आपस में प्यार मोहब्बत से रहने का आग्रह किया देश में अमन शांति कायम रहने की दुआ की।


प्रशासन ने ईद मिलाद उल नवी के मौके पर जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी ,ऐसे में कहीं पर जुलूस नहीं निकाला गया है। मुस्लिम इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहा संवेदनशील इलाकों पुलिस तैनात रही लोगों में ईद मिलाद उल नवी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।


bottom of page