top of page
  • Mohd Zubair Qadri

सपा को बड़ा झटका- उझानी पालिका चेयरमैन पत्नी संग पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल


बदायूं। जिले में सपा को बड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व मंत्री व वैश्य समाज का चेहरा विमल कृष्ण अग्रवाल व उनकी चेयरमैन पत्नी पूनम अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात के बाद पति-पत्नी भाजपा में शामिल हुये। विमल व पूनम के भाजपा में शामिल होने के बाद उझानी पालिका चुनाव में उनकी दावेदारी पक्की हो गयी। जिससे चेयरमैनी का टिकट चाहने वाले बीएल वर्मा के समर्थकों में मायूसी हाथ लगी।


विधानसभा चुनाव में बिल्सी से सपा से टिकट मांग रहे विमल कृष्ण अग्रवाल को उस समय निराशा हाथ लगी जब बिल्सी विधानसभा सीट पर महानदल के प्रत्याशी को सपा ने टिकट दिया था। अपने खाते ही सीट महान दल के नाम करने के बाद से ही विमल किशोर अग्रवाल पार्टी से नाराज थे। जिसके बाद वे सपा में हाशिये पर चले गये। विमल व पूनम के भाजपा में शामिल की खबरें चल रही थी। मंगलवार को पार्टी ने इन खबरों पर विराम लगाते हुये दोनों को भाजपा में शामिल कर दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्र एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित मौजूद थे।

bottom of page