top of page
  • Mohd Zubair Qadri

कछला घाट पर मूर्ति विसर्जित करने आए 6 लोग गंगा में डूबे, चार लापता तलाश जारी


यूपी बदायूं। कछला स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां मूर्ति विसर्जन के लिए आए फिरोजाबाद के छह लोग गंगा नदी में डूब गए। दो को बचा लिया गया। चार लोग लापता हैं। पुलिस और पीएसी ने सभी की खोजबीन शुरू कर दी है।


फिरोजाबाद के थाना नरकी स्थित बचगांव के लोग शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन को आए थे। भीड़ मूर्ति विर्सजन कर रही थी इसी दौरान बचगांव के ही चार लोग गहरे पानी में चले गए। लोग कुछ समझ पाते इतने में छह लोग डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर वहां हड़कंप मच गया। कई लोग उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे लेकिन बहाव तेज होने से आगे नहीं बढ़ सके। बाद में किसी तरह दो लोग निकल आए लेकिन चार युवक लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी की टीम स्टीमर से युवकों की खोजबीन में जुट गई है। देर शाम तक चारों का पता नहीं लग सका है।


चार लोग गंगा में बह गए हैं। यह लोग गहरे पानी में नहाते वक्त बहे हैं। मूर्ति विसर्जन की पुष्टि नहीं हुई है। तलाश की जा रही है। गोताखोरों के साथ ही पुलिस की टीम भी लगाई गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है।

प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी


bottom of page