top of page
  • Mohd Zubair Qadri

रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी, पत्नी का अंतिम संस्कार करने गया था गांव


यूपी बदायूं। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुहल्ला नेकपुर की गली-6 में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी ठाकुर मंगू सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। सूबेदार की पत्नी की मौत होने के चलते परिवार पैतृक गांव बिनावर के मलिकपुर गया था। सुबह पड़ोसी ने जाल टूटा देख सूचना मुहल्ले में ही रहने वाले रिश्तेदार को सूचना दी। इसके बाद मंगू सिंह घर पहुँचे। सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू की।


छत का जाल तोड़कर घर में घुसे चोर


बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला निवासी रिटायर्ड फौजी मंगू सिंह की पत्नी बेलावती का बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया था। मंगू सिंह और उनके तीनों बेटे पूरे परिवार के साथ बिनावर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में बेलावती का अंतिम संस्कार करने गए थे। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। देर रात चोर छत का जाल तोड़कर घर के अंदर गए और 8 लाख नकद, जेवरात समेत करीब 40 लाख रुपए का माल पार कर दिया।


कुछ देर बाद ही एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान भी फोरेंसिक टीम को लेकर पहुँच गए। घर के हर एक कमरे से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मंगू सिंह के मुताबिक चोर तीनों बेटों की पत्नियों का और उनकी पत्नी का जेवर व नकदी समेत ले गए है। कुल चोरी की कीमत 40 लाख से अधिक बताई जा रही है। एसपी सिटी रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजफाश के लिए टीम लगा दी गई हैं जल्द आरोपित पकड़े जाएंगे।


घटना की जांच में जुटी पुलिस


शनिवार सुबह पड़ोसी ने छत का जाल टूटा देखा को इसकी जानकारी मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड फौजी के रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार की सूचना पर रिटायर्ड फौजी घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

bottom of page