top of page
  • Nationbuzz News Editor

नेकपुर में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने सड़क का किया शिलान्यास


बदायूं। सड़कें विकास का प्रतीक होती हैं। इन सडकों के बन जाने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जलभराव की समस्या भी समाप्त होगी। जनपद में 55 सड़कों को बनाने का कार्य शुरू हो चुका हैै, 20 सड़के डूडा की ओर से बनाई जा रही है। अब जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


सोमवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल तथा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव के साथ जनपद की तीन सड़कों का शिलान्यास किया। सबसे पहले नेकपुर में राज्य मंत्री का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद ही मंत्री ने वार्ड नं. 3 मोहल्ला नेकपुर में रावेन्द्र जेई के मकान से महावीर सिंह के मकान तक एवं बंटी यादव के मकान से काली चरन के मकान तक, उसके बाद वार्ड नं. 3 मोहल्ला नेकपुर में ही मैन रोड से नीरज के घर तक एवं हरिबोल काॅलोनी में राज्यमंत्री के कार्यालय से विकास पाठक के मकान से होते हुए पवन वकील के घर तक एवं अन्य गलियों में सीसी एवं नाली निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया गया।


तीनों स्थानों पर नारियल फोड़ एवं शिलापट से पर्दा हटाकर सड़क के निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। राज्य मंत्री ने कहा कि आज इन मार्गों का शिलान्यास कर बड़ी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके मन में हमेशा यही भाव रहता है कि वह जो बोलें, उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि बदायूँ की जनता को नई सड़कें देने का कार्य किया जा रहा है। सभी लोग अपने दायित्वों को निर्वाहन समय से करें तो वास्तव में यह देश विश्व गुरू बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह उठकर मैं हरिबोल भगवान और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि लोगों के चेहरों पर खुशहाली रखना इनके खेती में हरियाली रखना। इनके बीच जब मैं जाउंगा तो मैं भी खुश हो जाउंगा। इसी प्रकार लगन से मैं जनता की सेवा करता रहुंगा और जिम्मेदारियों को निभाता रहुंगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि पार्टी को आगे बढ़ाने में पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के साथ भी समझौता नहीं किया जाएगा। जनता विकास चाहती है और सरकार नए-नए कार्य करके बदायूँ को विकास की ओर ले जा रही है। नगर में 55 सड़के स्वीकृत हुईं और आगे भी होती रहेंगी।


नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि नगर पालिका की ओर से ढाई साल में 350 सड़के बनवाई गई हैं और 55 सड़कों ही हाल में शासन से मंजूरी मिली है, आगे और भी मिलती रहेंगी। पंडित दीनदयाल का सपना था कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसी से संकल्पित होकर पार्टी बिना किसी भेदभाव के विकास की ओर अग्रसर है। पुरानी सड़कों को चिन्हित कर उनको बनाने का कार्य किया जा रहा है।

पीओ डूडा ने अवगत कराया कि डूडा की ओर से 20 सड़कों पर 309 रुपए की धनराशि की लागत का कार्य शुरू हो चुका है, बाकी सड़के भी शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं, वह स्वीकृति भी जल्द हो जाएगी।

bottom of page