top of page
  • Mohd Zubair Qadri

पूर्व विधयाक के आवास पर पंहुची मेनका गांधी बोली, 8 साल बाद भी बदायूं में कुछ नहीं बदला


यूपी बदायूं। सुल्तानपुर की सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह के आवास पर पहुंची और उनके हालचाल लिए। अवनीश कुमार सिंह दातागंज से चार बार विधायक रहे हैं। डेढ़ वर्ष पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। तब से वह अब तक अस्वस्थ हैं। जिन्हें देखने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शनिवार को दोपहर उनके आवास पर पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के बारे में उनकी पत्नी और बेटों से जानकारी हासिल की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज आठ साल बाद बदायूं आने का मौका मिला है। यहां तो कुछ नहीं बदला है पूर्व की तरह ही बदायूं आज भी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने चेयरमैन दीपमाला गोयल, सीमा राठौर समेत अन्य स्थानीय भाजपा के नेता पहुंचे। करीब आधा घंटा रुकने के बाद मेनका गांधी बरेली रवाना हो गयीं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी दिल्ली में स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपती के बचाव में सामने आई हैं। शनिवार को बदायूं पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा कि आईएएस खिरवार दंपती को साजिश के तहत दिल्ली से हटाया गया है। उन पर जो आरोप लगे हैं, वह पूरी तरह झूठे हैं।


दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के चलते आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा पर गृह मंत्रालय ने कार्रवाई की थी। मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का तबादला कर दिया था। जिसमें संजीव खिरवार का दिल्ली से लद्दाख और रिंकू दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश तबादला किया गया था।

bottom of page