- Nationbuzz News Editor
बदायूं में स्वास्थ्य राज्यमंत्री का जिला अस्पताल में छापा, अव्यवस्था देख नाराज लगाई फटकार

बदायूं। प्रदेश के बदायूं में गुरुवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री मातृत्व एवं शिशु कल्याण ने अचानक जिला अस्पताल में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। गुरुवार की दोपहर 11:00 बजे जिला पुलिस अस्पताल में अचानक स्वास्थ्य राज्यमंत्री मातृत्व एवं शिशु कल्याण उत्तर प्रदेश अतुल गर्ग पहुंच गए। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता एवं अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया।
इसके बाद सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया, इसमें मरीज बिना चादर बिछी बेड पर लेटे मिले तो वह नाराज हो गए। वही शौचालय की व्यवस्था भी चौपट मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ डॉ यशपाल सिंह एवं सीएमएस को बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही कहा है कोरोना की काल में साफ-सफाई बेहतर रखें और व्यवस्था को बेहतर तरीके से बनाकर रखें। मरीजों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। ओके पर शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारती सहित पदाधिकारी भी शामिल रहे।