top of page
  • Mohd Zubair Qadri

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, डीएम एसएसपी ने शहर में सर्दी से ठिठुर रहे गरीबों को किये कंबल वितरण


यूपी बदायूं। शहर में सर्दी से ठिठुर रहे गरीबों को कंबल वितरण हुआ। यह वितरण नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा ने रविवार रात घूमकर किया। रोडवेज स्टैंड पर कंबल बांटकर लोगों से बात की। प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बने स्थाई रैन-बसेरा में भी मुसाफिरों को कंबल वितरित किए। फिर चौराहों पर लगे अलाव भी देखे।


शहर में रविवार देर रात मंत्री और अफसर शहर में घूमे। उन्होंने रोड किनारे सो रहे लोगों को कंबल बांटे। उनका हालचाल लेने के साथ उनकी देखरेख के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्ति ठंड में न ठिठुरे। ऐसे व्यक्तियों को कंबल वितरण कराएं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोने पाए, ऐसे बेसहारा लोगों को रैन बसेरा में सोने की व्यवस्था रहे। चौराहों पर भी अलाव की व्यवस्था रहे। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र में अफसर निरीक्षण करें। जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित करें।


एसएसपी ने कहा कि आस-पास व सड़कों पर ठंड से ठिठुरते हुए असहाय लोगों को देखें तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। ताकि, उनके लिए अलाव, कंबल व सोने की व्यवस्था की जा सके। इस मौके पर एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। बाजार में अलाव जलवाने की मांग।

bottom of page