- Mohd Zubair Qadri
सपा की मासिक बैठक में बोले जिलाध्यक्ष प्रेमपाल भाजपा सांप्रदायिकता का जहर घोल रही

यूपी बदायूं। सपा की मासिक बैठक शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय गांधी नगर बदायूं पर आयोजित की गई। संचालन भानु प्रकाश ने किया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी, दलित व अल्पसंख्यक सहित समाज का हर वर्ग महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा लोगों के बीच सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। लोगों को सपा की सरकार की याद आती है। बताया, बदायूं सहित पूरे प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओ को जोड़ा जायेगा। बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य, अवनीश यादव, बलवीर सिंह यादव, फरहत अली, सलीम अहमद, संजीव यादव, शशांक यादव, राजपाल शर्मा, मनोहर सिंह यादव, संतोष कश्यप, स्वाले चौधरी,प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद थे।