top of page
  • Mohd Zubair Qadri

मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही बस ने बाइक को टक्कर मारी, दंपती समेत तीन लोग घायल


यूपी बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार दोपहर मुजरिया थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।


थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला निवासी पिंकी पत्नी दिनेश को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। इससे दिनेश और उनके भाई बबलू पिंकी को दवा दिलाने सहसवान क्षेत्र के नाधा ले गए थे। तीनों लोग दोपहर के समय एक ही बाइक से सहसवान से लौट रहे थे। उसी दौरान सहसवान कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में गई बसें लौट रहीं थीं। कोल्हाई पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची ही थी कि तभी पीछे से मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही एक निजी बस ने गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल होकर सड़क पर जा गिरे। इसमें बबलू और दिनेश के ज्यादा चोटें आईं।


हादसे को देखकर ड्राइवर बस को भगा ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मुजरिया पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को थोड़ा आगे जाकर कब्जे में ले लिया। घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से सामुदायिक केंद्र सहसवान भेजा गया है। अभी इस संबंध में बस ड्राइवर के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।

bottom of page