top of page
  • Mohd Zubair Qadri

नामावली पुनरीक्षण कार्य का शुभारम्भ, बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया


बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देशानुसार नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचक नामावली वृहद् पुनरीक्षण हेतु लगाये गये बूथ लेविल ऑफीसर/पर्यवेक्षक को आज को कम्यूनिटी हॉल नगर पालिका परिशद, जिले में प्रषिक्षण कार्यक्रम का वी के सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उपजिलानिर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।


जिसमें एसपी वर्मा उपजिलाधिकारी, करनवीर सिंह तहसीलदार, बूथ लेबिल आफीसर/पर्यवेक्षक, एवं सेक्टर ऑफीसर उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में नगर निकाय पुनरीक्षण सम्बन्धी जानकारी दी गई। वी0 के0 सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उपजिलानिर्वाचन अधिकारी, द्वारा नगर निकाय पुनरीक्षण कार्य का शुभारम्भ किया गया।


bottom of page