- Nationbuzz News Editor
बदायूं कलेक्ट्रेट में 51 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया, राष्ट्रगान के साथ सलामी ली

बदायूं। तिरंगा हमारी आन, बान, शान और हमारे संघर्ष की कहानी कहता है। यह जब भी, जहाँ फहराता है, इसकी कलाबाजियाँ, हवा से अठखेलियाँ हर भारतीय को जोश और उमंग से भर देती हैं। ऐसा ही उमंग बैतूल कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला। जब यहां 51 फिट ऊँचा तिरंगा फहराया गया।
गुरूवार को उत्तर प्रदेश शासन में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में 51 फिट ऊँचा तिरंगा स्थापित कर फहराया गया इसके साथ ही इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान भी गाया गया। पुलिस फोर्स के साथ डीएम-एसएसपी ने सेल्यूट किया सलामी ली।