
बदायूं। पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के नवनियुक्त होने के बाद के प्रथम बार बदायूं आगमन पर बिनावर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आतिफ खान जख्मी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष ओमकार सिंह एवम असरार अहमद का स्वागत किया गया।
नवादा पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया उसके उपरांत जोगीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी सदस्य गौरव सिंह राठौड़, जितेंद्र कश्यप इखलास हुसेन द्वारा स्वागत किया गया जिसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवम शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर एवम विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहसवान हाजी नूरुद्दीन मौजूद रहे।