- Mohd Zubair Qadri
बदायूं में निकाय चुनाव को लेकर नामांकन जारी सपा खोलेगी पत्ते भाजपा में अभी इंतजार

बदायूं। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन चल रहे हैं आम आदमी, कांग्रेस और निर्दलीय सहित प्रत्याशियों ने नामांकन शुरू कर दिये हैं। मगर भाजपा और सपा व बसपा के प्रत्याशी इंतजार कर रहे हैं सूची आये तो चुनावी रण में कूदे। मगर बसपा और सपा का इंतजार खत्म हो चुका है आज या कल सूची जारी हो सकती है मगर भाजपा के प्रत्याशियों के लिये तीन दिन का इंतजार करना होगा। जिले के 21 निकायों में निकाय चुनाव की धूम मची है, राजनीतिक पार्टियों का लगभग निकायों पर कब्जा रहता है। इसलिए हलचल भी राजनीति पार्टियों के प्रत्याशियों के पास ही है।
राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी इस बात से परेशान हैं उनकी पार्टियां टिकट की सूची जारी नहीं कर रही हैं। भाजपा पिछले एक सप्ताह से सूची जारी करने के लिए 19 अप्रैल का समय दे रही थी, पार्टी पदाधिकारी और प्रत्याशियों में हलचल थी कि 19 अप्रैल को सूची जारी होगी लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार सूची जारी होने की डेट और आगे बढ़ गई है। अब भाजपा की सूची 22 अप्रैल की रात या फिर 23 को जारी होगी। इसलिए तीन दिन का इंतजार करना होगा। वहीं सपा की बात करें तो सपा के सूत्र बताते हैं प्रत्याशियों की सूची आज या फिर कल जारी हो जायेगी। जिसके बाद अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के चेहरा साफ हो जायेंगे। बसपा पार्टी पदाधिकारी भी कह रहे हैं कि उनकी सूची आज या कल जारी हो जाएगी।