top of page
  • Mohd Zubair Qadri

कांग्रेस ने गरीब मजलूम और दबे कुचले लोगों को सदा सम्मान दिया है, ओमकार सिंह


यूपी बदायूं। जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को वजीरगंज ब्लॉक के बनकोटा न्यायपंचायत के ग्राम टिकुरी, मेहरा, कल्लीया कजमपुर, हरनाथपुर, बनकोटा में कांग्रेस की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले 15 दिन के अंदर पूरे जिले में ग्राम सभा से लेकर ब्लॉक तक संगठन तैयार कर पार्टी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब मजलूम और दबे कुचले लोगों को सम्मान दिया है। इस अवसर पर वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों की लड़ाई पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में लड़ रही है।


कांग्रेस पार्टी से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता के सम्मान में कोई कमी पार्टी की तरफ से नहीं की जाएगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने किया

विष्णु पाल, चन्द्रभान कठेरिया, प्रदीप कुमार, ओमकार पाल, संजीव, आदि कांग्रेसजन एवम ग्रामवासी मौजूद रहे।

bottom of page