top of page

बिसौली आगमन पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह का स्वागत


बदायूं। बिसौली विधानसभा में स्थित कांग्रेस केम्प कार्यालय पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह प्रथम बार बिसौली आगमन पर सुशीला कोरी एवम सोमेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया जिसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एक महीने के अंदर बदायूँ जनपद की सभी न्यायपंचायतों पर बैठक करके कार्यकर्ताओं की राय से प्रदेश प्रभारी की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जाएंगे तथा जिला कमेटी भी कार्यकर्ताओं के राय से एवम प्रदेश प्रभारी की सहमति से नियुक्त कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि आज से हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को अध्यक्ष समझे अगर किसी कार्यकर्ता पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है।


तो पूरी कांग्रेस मय ओमकार सिंह के पूरी कांग्रेस खड़ी नजर आएगी सुशीला कोरी एवम सोमेंद्र यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार बदायूँ जिले में कोई जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह को 4 बार जिलाध्यक्ष की कमान सौपी उनके लगन और कर्मठता को देखते हुए हाई कमान ने श्री ओमकार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया एवम श्री ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी जनता के हितों को लेकर संघर्ष करती नज़र आएगी इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद, पीसीसी सदस्य गौरव सिंह राठौर, जमुना प्रसाद मौर्या, बालकराम, मुकेश सिंह, जकीउल्लाह, नरेशपाल, अमरपाल, ओमेंद्र शर्मा, प्रेमपाल सिंह, बाबू, ताजुद्दीन, शेरसिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा, मनवीर सिंह यादव, लोकपाल सिंह, रामलाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

bottom of page