
बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए पुलिस पीएसी समेत चार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सोमवार सुबह 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में मतदान की प्रक्रिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव को लेकर शुरू हो गई है। दोपहर करीब 12:00 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए करीब 26 प्रत्याशी अपना मतदान कर चुके हैं। इस मतदान प्रक्रिया के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें एडीएम प्रशासन रितु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, डीआरओ किशोर गुप्ता के अलावा एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही कई थानों की फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगी है।
कलेक्ट्रेट के तीनों गेटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा रखी है। वहीं चुनाव भाजपा सपा के बीच होने के चलते रोचक बना हुआ है। विधायक कुशाग्र सागर बार-बार कलेक्ट्रेट गेट पर सदस्यों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच रहे हैं, बता दें कि भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव प्रत्याशी प्रीति सागर उर्फ पुष्पा रानी पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की पत्नी वर्तमान बिसौली विधायक को सागर सागर की मां है। वहीं सपा से प्रत्याशी मधु चंद्रा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष। की वजह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव रोचक बना हुआ है।