top of page
  • Mohd Zubair Qadri

कांग्रेस यूथ अध्यक्ष शफी को पुलिस ने किया नजरबंद कहा आवाज दबाने का काम कर रही, सरकार


यूपी बदायूं। प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन से पूर्व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष शफी अहमद को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। आधी रात के बाद ही पुलिस जिलाध्यक्ष के यहां पहुंच गयी और प्रदर्शन करने के लिये घर से बाहर नहीं जाने दिया।


कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को लावेला चौक पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की रिहाई की मांग एवं पकड़े जाने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुये पुतला दहन करना था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो आधी रात के बाद ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके शहर स्थित आवास पर नजर बंद कर दिया। युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आवास पर ही प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस के माध्यम से हम लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है। कहा कि एक सितंबर के लिये प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ गाजियाबाद के समीप चल रही किसानों की पंचायत में समर्थन देने गये थे, तो यहीं से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अभियोग पंजीकृत जेल भेज दिया। इसके बाद पदाधिकारी गाजियाबाद की जेल मिलने पहुंचे तो भी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात नहीं करने दी।

bottom of page