- Mohd Zubair Qadri
युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंने पहुंचे राधा मोहन सिंह का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

यूपी बदायूं। भाजपा के युवा सम्मेलन में शामिल होने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंत्री राधा मोहन सिंह का जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले दातागंज क्षेत्र से चार बार भाजपा के विधायक रहे अवीनश कुमार सिंह के घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य को लेकर हालचाल जाना। वहीं अब भाजपा कार्यालय में बैठक करेंगे फिर सम्मेलन में शामिल होंगे।
गुरुवार की सुबह 10 बजे भाजपा के युवा सम्मेलन में शामिल होने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंत्री राधा मोहन सिंह का आगमन हुआ। शहर के बरेली रोड़ पर ही बारह पत्थर के पास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह सहित तमाम भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह गांधी ग्राउंड स्थित भाजपा के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया के आवास पहुंचे। बुजुर्ग पूर्व विधायक का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। उन्होंने उनका हालचाल जाना है। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंच गये। यहां भाजपा विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 12 बजे युवा सम्मेलन में शामिल होंगे।
राधा माेहन ने कहा कि जनता के सहयोग से इस बार भी प्रदेश में भारी बहुमत से योगी की सरकार आने वाली है। उन्होंने किसानों को संगठन में शक्ति का मंत्र दिया। बोले, खेती में सफल होने के लिए यह मंत्र लाभदायक है।