- Mohd Zubair Qadri
गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री रफियाबाद, छुट्टा पशु के समाधान के रूप में प्रयास

बदायूं। जैसे ही पता चला कि गाय के गोबर से पेंट का निर्माण हो सकता है और इसकी ट्रेनिंग राजस्थान में कुमारप्पा नेशलन हैण्डलूम पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानीर, जयपुर में दी जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला समूह को गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री लगाने हेतु चर्चा की गयी जिसमें शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी, जनपद बदायूं वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद, विकास खण्ड सालारपुर, जनपद बदायूँ में जिसमें लगभग 400 गौ संरक्षित हैं, में फैक्ट्री लगाने को तैयार हो गया।
पशु पालन विभाग द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद-जनपद बदायूं में शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी को पेंट की फैक्ट्री निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि दे दी गयी। फैक्ट्री निर्माण हेतु मनरेगा से शैड का निर्माण कराया गया। इस शैड की लम्बाई 18.30 मीटर तथा चौड़ाई 6.10 मीटर है। जिसके निर्माण में अंकन रू0 6,75724/(छः लाख पचहत्तर हजार सात सौ चौबीस रूपया मात्र) का व्यय हुआ है। कुमारप्पा नेशलन हैण्डलूम पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानीर, जयपुर में गोबर से पेंट तैयार करने हेतु 07 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए राहुल कुमार, ब्लाक मिशन मैनेजर, एन०आर०एल०एम०, विकास खण्ड सालारपुर को भेजा गया। कुमारप्पा नेशलन हैण्डलूम पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानीर, जयपुर को एम०ओ०यू० में लिखित शर्तों के अनुसार कुल बिकी पर प्रतिवर्ष 0.5 प्रतिशत रॉयलिटी समूह द्वारा दी जाएगी।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई० जी०पी०) के अन्तर्गत शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी, जनपद बदायूँ को वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद, विकास खण्ड सालारपुर जनपद बदायूँ में पेंट की फैक्ट्री निर्माण हेतु उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग, बदायूँ से दिनांक 14.02.2022 को अंकन रू 19,00000/-(उन्नीस लाख रू 0 मात्र) का ऋण बैक ऑफ बड़ौद, मेन ब्रांच बदायूँ से लिया गया है। 01 लाख रू० समूह द्वारासी 0 आई 0 एफ 0 की धनराशि से लगाया गया।
भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह , घटपुरी द्वारा जनपद के वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद में पेंट निर्माण से जहाँ एक ओर समूह की दीदियों को रोजगार मिला है वही दूसरी ओर गौशाला की आय में वृद्धि हुई है।