- Mohd Zubair Qadri
बदायूं को राहत, जिलेवासियों के लिए खुशखबरी मेडिकल कॉलेज पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट

यूपी बदायूं। जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है। बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट पहुंच गया। शासन के धन से आए आक्सीजन प्लांट जल्द ही यहां स्थापित होकर काम करने लगेगा। बदायूं में आक्सीजन प्लांट के लिये नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने पहल की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बदायूं मेडिकल काॅलेज में 93 लाख रुपये लागत के आक्सीजन प्लांट को मंजूरी देते हुए धन जारी किया था।
बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज में रविवार को ऑक्सीजन प्लांट का साजोसामान आ गया। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का प्लांट लगाया जायेगा। अधिकारियों के मुताबिक रविवार तक आक्सीजन प्लांट बदायूं मेडिकल कालेज पहुंचा। एक महीने में प्लांट लगकर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी। प्लांट प्रति मिनट प्रति एक हजार लीटर ऑक्सीजन मरीजों को उपलब्ध करायेगा।
ऑक्सीजन प्लांट को धनराशि दी गई थी, प्लांट 93 लाख रुपये की लागत से लगाया जा रहा है। प्लांट तुर्की से खरीदा गया है। इसके बाद लगाने का कार्य शुरू करा दिया जायेगा। प्लांट लगाने को बिल्डिंग चिह्नित हो गयीं हैं और फाउंडेशन तैयार है। जल्द ही मेडिकल कालेज अपने मरीजों को यहां के प्लांट से तैयार आक्सीजन देना शुरू कर देगा।
डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज