- Mohd Zubair Qadri
सभासदों की आरक्षण सूची जारी:चेयरमैनों की लिस्ट का इंतजार, सदर नगर पालिका में है कुल 29 वार्ड

यूपी बदायूं। निकाय चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियां गुरुवार शाम उस वक्त और बढ़ गई जब यहां बड़ों के आरक्षण की सूची शासन स्तर से जारी की गई। फिलहाल वार्ड अध्यक्ष पद के लिए सूची जारी हुई है। वहीं आने वाले वक्त में निकाय चेयरमैन ओ की सूची जारी होने की भी अटकलें है इसके साथ ही बदायूं का सियासी पारा गरमा गया है।
सदर नगर पालिका में कुल 29 वार्ड हैं। जबकि उझानी में कुल 25 वार्ड है। उधर बिल्सी में कुल 25 वार्ड है। इसके अलावा बिसौली नगर पालिका, सहसवान, दातागंज, ककराला में भी 25 वार्ड हैं। वहीं नगर पंचायत कछला, कुंवरगाँव, रुदायन, सखानू, गुलडिया में 10 वार्ड हैं। वजीरगंज में 13, सैदपुर में 12, मुंडिया में 10, इस्लामनगर में 16 वार्ड हैं जबकि उसावां, उसहैत, फैजगंज और दहगवां में 11 वार्ड हैं। इन सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्ड की आरक्षण सूची जारी की गयी है।
ये है आरक्षण की स्थिति - नगर पालिका बदायूं
वार्ड संख्या वार्ड का नाम प्रस्तावित आरक्षण
1 लोटनपुरा अनारक्षित
2 सिविल लाइन द्वितीय अनुसूचित जाति महिला
3 नेकपुर महिला
4 सिविल लाइन तृतीय अनुसूचित जाति
5 शहबाजपुर अनारक्षित
6 नाहर खां सराय अनुसूचित जाति
7 पनबाड़ी अनारक्षित
8 कबूलपुरा प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला
9 जालंधरि सराय पिछड़ा वर्ग
10 जोगीपुरा अनारक्षित
11 सैय्यदगंज पिछड़ा वर्ग
12 वैदो टोला पिछड़ा वर्ग
13 सराय फकीर महिला
14 कटरा ब्राह्मपुर पिछड़ा वर्ग महिला
15 ब्राह्मपुर प्रथम पिछड़ा वर्ग
16 खंडसारी पिछड़ा वर्ग महिला
17 ऊपरपारा महिला
18 पटियाली सराय अनारक्षित
19 सिविल लाइन प्रथम अनारक्षित
20 चौधरी सराय महिला
21 ब्राह्मपुर द्वितीय अनारक्षित
22 चाह खजूर अनारक्षित
23 सैय्यदबाड़ा अनारक्षित
24 सोथा प्रथम अनारक्षित
25 कबूलपुरा द्वितीय महिला
26 सोथा द्वितीय अनारक्षित
27 नई सराय महिला
28 हकीमगंज अनारक्षित
29 मौलवी टोला अनारक्षित