top of page
  • Mohd Zubair Qadri

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की पत्नी को स्थानीय निकाय चुनाव में आरएलडी ने दिया समर्थन


बदायूं। नगर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जसवंत सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्य्क्ष मनजीत सिंह ने बदायूं सदर से नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फातमा रज़ा पत्नी आबिद रज़ा पूर्व राज्य मंत्री/पूर्व सदर विधायक को स्थानीय नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्ण समर्थन दिया है। और कहा कि हम मिलकर फातमा रज़ा को पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष बनाने का जी जान से प्रयास करेंगें।


इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा अपने स्थित निवास पर प्रेसवार्ता कर फिर दोहराया उन्होंने कहा, अगर चुनाव जीते और फात्मा रजा चेयरमैन बनीं तो शहर के अंदर नगर पालिका से लगने वाला टैक्स अमीरों के लिए हाफ कर दिया जायेगा और गरीबों के लिए पूरी तरह माफ कर देंगे। इस बीच पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शहर में व्याप्त फ़ैली गंदगी व अव्यवस्थाओं समेत टूटी सड़कें, प्रदूषित पानी और स्ट्रीट लाइट के मुद्दों पर सवाल उठाए हैं।


इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव , राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव के अतिरिक्त सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



bottom of page