top of page

लॉकडाउन 5.0 अनलॉक-1, दौड़ी रोडवेज बसें, अलग-अलग रूट पर बदायूं से कई बसें हुईं रवाना


बदायूं। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में 24 मार्च से रोडवेज बसों के पहिये थम गए थे। एक जून से 69 दिनों बाद सरकार ने यात्रियों के लिए बसों का संचालन शुरू करा दिया है, यूपी की बसें यूपी की सीमा में ही यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा दे रही हैं।


बदायूं डिपो की दिल्ली जाने वाले बसें कौशांबी और लालकुआं से वापस हो रही है। बदायूं डिपो की सबसे पहले बस 8:15 बजे कौशांबी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। बस में करीब 32 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों की बस में बैठने से पूर्व गेट पर एआरएम राजेश कुमार, रोडवेज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद उनके हाथ सैनिटाइज कराए।


अब तक कुल 22 बसें डिपो से यात्रियों को लेकर निकल चुकी है। जिनमें तीन बसें कौशांबी और लालकुआं तक गई हैं। 19 बसें फर्रू खाबाद, बरेली, दातागंज, चंदौसी, मुरादाबाद, मथुरा के लिए गईं हैं। एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी रूट पर रोडवेज बसें संचालित करा दी हैं। बस में सफर करने वाले यात्री का मास्क पहनना अनिवार्य है।


bottom of page