top of page
  • Mohd Zubair Qadri

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर, ज्ञापन सौपा


बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर आज उत्तर प्रदेश में हो रहे बलात्कार व खराब कानून व्यबस्था के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी बदायूँ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सपा कार्यालय गाँधी नगर बदायूँ पर उपस्थित नेताओ व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है,बलात्कार,हत्या,लूट,अपहरण जैसे जघन्य अपराध कर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।इन सबके बावजूद भाजपा सरकार इन अपराधों पर नियंत्रण करने में असफल रही है,प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेख़ौफ़ अपराधी सत्ता संरक्षण लगातार पनप रहे है।वर्तमान की भाजपा सरकार दलितों,पिछड़ो व वंचितों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है।


इस मौके पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य धर्मेन्द्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव,ब्रजेश यादव,फखरे अहमद शोबी,बलवीर सिंह यादव,सलीम अहमद, फरहत अली, फैज़ान आज़ाद,साजिद अली, शादाब मिर्ज़ा,मोहम्मद याकूब,वीरेंद्र जाटव,राहुल कुर्मी,अरविंद यादव,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

bottom of page