top of page
  • Mohd Zubair Qadri

गांधी ग्राउंड में असत्य पर सत्य की विजय, धूं-धूंकर जला पुतला, बड़ी संख्या में लोगों की रही उपस्थिति


यूपी बदायूं। बदायूं। गांधी ग्राउंड पर चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रीराम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के रावण का संहार करते ही पूरा मैदान श्रीराम की जय जयकार से गूंज उठा। बाद में रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले मेघनाद और कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया भी गया।


बिहार के मधुवनी से आए कलाकारों ने रामलीला मंचन की शुरुआत कुंभकर्ण और मेघनाद वध से की।इसके बाद दिखाया गया कि समुद्र पर सेतु बनाने के बाद भगवान श्रीराम की सेना लंका पर चढ़ाई करती है। दशानन कुभकर्ण और मेघनाद की मृत्यु से काफी विचलित होते हैं। लंकापति रावण, भगवान शिव की आराधना करने के बाद सेना को तैयार कर रणभूमि में उतरते हैं। राम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। भगवान श्र्राम विभीषण के कहने पर रावण की नाभि पर बाण चलाते हैं और उसका संहार करते हैं। लीला का मंचन करने के बाद रावण के 35 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी भी हुई। जिससे पूरा आसमान जगमग हो उठा। मंचन के दौरान नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी मौजूद रहे।


इस्लामनगर। कस्बे के मेन बाजार में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जिला पंचायत सदस्य , अतुल वैश्य, निखिल गुप्ता, विनोद शंखधार, यशपाल सिंह, पप्पू दादा, मृदुल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

अलापुर। रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष डॉ केशव कुमार शर्मा, लाला रामकिशोर गुप्ता, पूर्व प्रधान अनिल भारद्वाज, दयाराम राठौर, उमेश सक्सेना मौजूद रहे

-

कई मोहल्लों में जलाया रावण का पुतला

बदायूं। विजयादशमी पर शहर के कई कई मोहल्लों में रावण के पुतलों को जलाया गया। विजय कृष्णा नगर में कॉलोनी में रावण का पुतला जलाया गया तो पटियाली सराय, मोहल्ला चौबे, शहवाजपुर, लोची नगला में भी पुतले जलाए गए। कई बच्चों ने घरों और गलियों में रामलीला मंचन किया। आगम अशेष व अनुष्का दिवाकर नाम के बच्चों ने श्रीराम की वेशभूषा में जीवंत अभिनय किया। संवाद

bottom of page