top of page
  • Mohd Zubair Qadri

अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों की पांचवें दिन भी सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी


यूपी बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अपनी मांगों को लेकर है, जो अभी भी जारी बनी हुई है। स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं और इनकी सरकार कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों में दिन प्रति दिन आक्रोश पनपता जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य सेवायें भी चौपट कर दी गई है।


शनिवार को भी सीएमओ कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही है। बदायूं शाखा जिलाध्यक्ष केवी चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले भर के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसमें डॉक्टर से लेकर एएनएम, ऑपरेटर सहित कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों को पूरा नहीं किया तो इमरजेंसी सेवायें बंद करने का विचार प्रांतीय आहान से चल रहा है।

bottom of page