top of page
  • Mohd Zubair Qadri

विकास भवन में राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा


यूपी बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन और उपवास कार्यक्रम करके सरकार के खिलाफ हुंकार भरी हैं। संगठन की मांगे पूरी करने को लेकर गेट मीटिंग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर संगठन की मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा।


गुरुवार को विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना प्रदर्शन किया गया। यहां गेट मीटिंग और फिर उपवास का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य, जिलामंत्री प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ आबाज बुलंद की है। सरकार से संगठन की मांग पूरी करने को लेकर नारेबाजी की है। उन्होंने कहा नौ अक्टूबर 2018 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद के साथ संपन्न हुई वार्ता में बनी सहमति का क्रियान्वयन न होने से समस्यायें यथावत बनी हुई हैं। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


प्रांतीय नेतृत्व आह्वान पर कर्मचारियों के हितों को यह निर्णय लिया गया है। अब संगठन के सभी कर्मचारी आंदोलन समय-समय पर करते रहेंगे और सरकार को कर्मचारियों की मांगों को मानना होगा। कर्मचारियों के हित में काम करना होगा। इस मौके पर योगेंद्र अधिकारी, शिवम रस्तोगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

bottom of page