top of page
  • Mohd Zubair Qadri

जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में किसानों के समर्थन में सपा का धरना प्रदर्शन


यूपी बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर आज सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अहिंसात्मक धरना प्रदर्शन किया,धरने का संचालन राजीव राज गुप्ता ने किया।धरने में पूरे जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे परन्तु प्रशाषन ने पार्टी कार्यालय,बदायूँ पर चारों तरफ से बैरिकेटिंग कर सपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।धरने से पूर्व जिला अस्पताल वाली सड़क पर व धरने के पश्चात सपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका व सरकार विरोधी नारे लगाए।


धरने की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश सहित देश का किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से बुरी त्रस्त है,केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून को बना कर पूरे देश के किसानों की फसल व ज़मीन को चंद पूंजीपतियों के हाथों में सौपने का षड्यंत्र रचा रही है ,ये भाजपा सरकार पूरे देश को अम्बानी व अडानी के हाथों बेचकर हिंदुस्तान को अम्बानिस्तान बनाने का कुत्सित प्रयास कर रही है ये किसान विरोधी कानून लागू कर दिया गया तो भविष्य में आने वाली फसलें व नस्ले खत्म हो जाएंगी,समाजवादी पार्टी किसानों के इस आंदोलन में पूरी तरह से उनके साथ है और भविष्य में भी उनके संघर्षों ने कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।


पूर्व विधायक आशीष यादव ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब प्रदेश की जनता पर संकट आया है तब तब समाजवादी पार्टी ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया है और संघर्षों में पार्टी और अधिक मजबूत बनकर उभरी है।आमजनता भाजपा की सरकारों की नीतियों से परेशान हो चुकी है और भविष्य में इन्हें सबक सिखाकर ही दम लेगी। डी0 सी0 बी0 के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव और वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बिना किसी चर्चा के किसानों को भरोसे में न लेकर इस कानून को लागू करना चाहती है इनका ये कुकृत्य लोकतंत्र की हत्या को दर्शाता है सपा कार्यकर्ता इस विरोध करते हैं और तब तक करते रहेंगे जब तक इस काले कानून को खत्म नही किया जाता।


इस मौके पर बलवीर सिंह यादव,सलीम अहमद,ओमवीर सिंह,सुहेल सिद्दीकी,फरहत अली,रामेश्वर सिंह शाक्य,यासीन गद्दी,गुड्डू गाज़ी,मोतशाम सिद्दीकी,मो0 मियाँ, इंदु सक्सेना,संतोष कश्यप,नत्थू राम कश्यप,खज़ाना देवी,उदयवीर शाक्य,किशोरी लाल शाक्य,स्वाले चौधरी,नरोत्तम सिंह,राजू यादव,वैभव उपद्धयाय, वीरेंद्र जाटव,शशांक यादव,भानु प्रताप,आमिर सुल्तानी,तनवीर हसन खाँ,परवेज़ मियां, प्रदीप गुप्ता,जवाहर सिंह यादव,मज़हर अहमद,आर्येन्द्र यादव,सुभाष यादव,रवेंद्र शाक्य,महेश सक्सेना,के0 के0 साहू,इंद्रजीत सिंह,राजू सक्सेना,चन्द्रपाल कश्यप,शबाब चौधरी,जहाँगीर खाँ, साजिद अली,विमल सागर,प्रशांत यादव,वसीम गद्दी,राजपाल शर्मा,ब्रह्मपाल सिंह,अहमद परवेज़,हाजी अबू बक्र,मो0 याकूब सैफ़ी,आमिर सभासद,ज़िया अंसारी,सुशांत सिंह,राजकुमार कश्यप,रामखिलाड़ी कश्यप,प्रभात अग्रवाल आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


bottom of page