top of page
  • Mohd Zubair Qadri

साईिकल रैली निकाल सड़कों पर गरजे सपाई जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया


यूपी बदायूं। गुरुवार को सपा की ओर से क्षेत्र में साईिकल रैली निकाली गयी। जिसका लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। आने वाला 2022, सिर्फ चुनाव ही नहीं है यह एक जनक्रांति है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। करीब 11 बजे सपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं का हुजूम साइकिलों पर सवार होकर निकला। दूर – दूर तक लाल टोपी पहने साइकिल सवार सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आ रहा था।


साइकिल रैली में मीडिया से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है, साइकिल चल रही है। आज महान समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती है। यूपी की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हजारों लोगों का काफिला आज सड़क पर है। 2022 में यूपी में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

bottom of page