top of page
  • Mohd Zubair Qadri

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को अब सरकार ने गरीबों के लिये चीनी वितरण की योजना लागू कर दी है


यूपी बदायूं। अंत्योदय कार्ड धारकों के लिये होली के त्योहार पर सरकार तोहफा लेकर आयी है। पिछले महीने तक मक्का मिल रही थी इस बार सरकार ने कार्डधारकों को चीनी की सुविधा की है। होली पर तीनों महीने की एक बार में चीनी उपलब्ध करा दी जायेगी। चीनी फ्री नहीं है लेकिन सस्ते दामों में उपलब्ध करा दी जायेगी।


बुधवार को डीएम कुमार प्रशांत ने जिला पूर्ति विभाग से आंत्योदय कार्डधारकों को आदेश जारी कराया है। जिसमें कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिले में अन्त्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को चीनी की सुविधा लेकर आई है। कहा कि सरकार ने चीनी वितरण के लिये आदेश जारी किया है। मार्च महीने में चीनी का वितरण कराया जायेगा। करीब 50 हजार आंत्योदय कार्डधारक हैं। जिनको खुशखबरी सरकार ने भेजी है, जिनको चीनी मार्च महीने में मिलेगी, चीनी भी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। बतादें कि पिछले महीने कार्डधारकों को मक्का मिली थी, लेकिन अब चीनी मिलने वाली है।


तीन महीने की एक बार में मिलेगी चीनी


सरकार ने गरीबों के लिये चीनी वितरण की योजना लागू कर दी है। चीनी योजना फरवरी में आई है और मार्च में वितरण की जायेगी। मगर सरकार के निर्देश हैं कि तीनों महीने की चीनी एक ही बार में मार्च महीने में उपलब्ध करा दी जायेगी। जनवरी, फरवरी और मार्च की सीधे तीन किलो चीनी उपलब्ध कराई जायेगी। प्रत्येक कार्ड में एक महीने में एक किलो चीनी मिलेगी।


पांच फरवरी से वितरण होगी चीनी


राशन कार्ड धारकों के लिये सरकार ने खुशखबरी दी है। जिसमें चीनी उपभोक्ताओं को वितरण किया जायेगा। फरवरी महीने से जानकारी उपलब्ध करा दी है मगर चीनी का वितरण पांच मार्च से ही किया जायेगा। राशन की दुकानों को इस महीने चीनी का उठा किया जायेगा।


चीनी पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं


जिले में अब राशन की दुकानों से गरीबों को चीनी का वितरण भी किया जायेगा। इसके लिये सरकार ने नया निर्णय लिया है कि चीनी वितरण की सेवा पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी। लाभार्थी अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेगा।

bottom of page