- Mohd Zubair Qadri
बदायूं में किसानों के समर्थन में सपा का हल्ला बोल, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी

यूपी बदायूं। जिले में किसान यात्रा में शामिल होने आ रहे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने बितरोई पर रोककर शेखूपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस पर ले जाकर नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि लखनऊ के इशारे पर किसानों और सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। बदायूं जिले में सोमवार को किसान यात्रा होनी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने बितरोई के पास व जिले के अन्य नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर लिया गया था। इसके बाद भी सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस ने पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को शेखपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व सांसद का कहना है कि हरियाणा पंजाब के किसानों का दिल्ली में जो धरना प्रदर्शन चल रहा है उसी के तर्ज पर आज बदायूं किसान यात्रा होनी थी ,लेकिन लखनऊ के इशारे पर जिला प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए हम लोगों को नजरबंद कर लिया है और किसानों के हित में प्रदर्शन नहीं करने दिया है। उन्होंने कहा कि जो सरकारें किसान को दोगनी आय करने की बात करती थी आज वह किसानों को उनकी लागत का भी पैसा नहीं दिलवा पा रथा। है। उन्होंने कहा कि गन्ना, गन्ना धान गेहूं या जो भी किसान हो हर किसान इस सरकार में परेशान है सरकार पूरी तरह से फेल है उन्होंने बताया कि आज उनका बिसौली के मंडी समिति से बदायूं के मालवी आवाज करें तब किसान यात्रा कार्यक्रम था।