- Mohd Zubair Qadri
राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा विपक्षी केवल राजनीति कर रहे हैं किसानों की कोई चिंता नहीं

यूपी बदायूं। किसान गोष्ठी में पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्षी तो केवल राजनीति कर रहे हैं। विपक्षियों को किसानों की कोई चिंता नहीं है। विपक्षी तो केवल किसानों को बहका रहे हैं। किसानों का असली विकास मोदी व योगी सरकार कर रही है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय औद्यानिक विकास कृषक गोष्ठी/सेमिनार किया गया। गोष्ठी का उद्धघाटन नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने डीएम कुमार प्रशांत के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा, किसान देश की रीढ़ हैं। किसान बहुत मेहनत कर फसलों का उत्पादन करता है। किसानों के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसानों के लिये ऋण माफी, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि जैसी योजनायें संचालित हैं।
डीएम कुमार प्रशांत द्वारा कहा कि औद्यानिक फसलों के साथ-साथ पशुपालन एवं परंपरागत फसलों के उत्पादन के स्थान पर कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों का उत्पादन करें।
कृषि विज्ञान केंद्र के विषयवस्तु विशेषज्ञ डॉ. फूलचंद्र सिंह द्वारा फसलों में लगने वाले रोगों, उनके उपचार, कीटनाशक विधि एवं नयी तकनीकी से कृषि फसलें करने के संबंध में बताया। डॉ. राकेश पाण्डेय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र आईवीआरआई बरेली द्वारा औद्यानिक फसलों के साथ पशुपालन का विविधीकरण करने के बारे में बताया। डॉ. आनंद प्रकाश वैज्ञानिक केवीके उझानी द्वारा शाकभाजी उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। डीडी कृषि डॉ. रामवीर कटारा, डॉ. आरएस सिंह, डॉ. सुनील कुमार, एमएए रिजवी, मोहनलाल, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, गोपाल, उमेश कुमार, ममता, धीरेंद्र मौजूद थे।