top of page
  • Nationbuzz News Editor

बदायूं में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है सुबह से आसमान में बादलों का डेरा


बदायूं। गुरुवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है। गुरुवार की सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है। किसान भी अच्छी बारिश होने का सपना देख रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश हो जाती है तो खेती बाड़ी का काम का शुरू हो जाएगा। धान रोपाई में बारिश का पानी मिलने पर लागत कम हो जाएगी।


मौसम वैज्ञानिक चार जून को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही आंधी आने का अलर्ट जारी कर चुके है। इधर आसमान में बादल छाए रहने के बाद से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार की अपेक्षा आठ डिग्री सेल्सियस तापमान लुढकर 32 डिग्री सेल्सियस पर जा टिका है। जिससे लोगों को तीखी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन उमस से लोग परेशान रहे।

bottom of page