- Mohd Zubair Qadri
बदायूं में मौसम अचानक बदल गया शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर लुढ़का तापमान

यूपी। बदायूं में मौसम अचानक बदल गया है बर्फीली हवाएं चलने से गलन बड़ी लोग ठंड से ठाठरते हुए दिखे बुधवार रात को भी मौसम अचानक बदल गया। शहर रात कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया।आसमान में बादल भी छाए रहे। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड की तासीर भी बढ़ गई है। बुधवार को लोग आफिस, स्कूल या ड्यूटी पर जाते समय गर्म कपड़ों में पैक होकर निकले। दिन में भी मौसम ठंडा रहा।
कोहरे के साथ ठंड की दस्तक
दिसंबर खत्म हो चुका है। अभी तक शहर में सिर्फ सुबह-शाम ही हल्की ठंड पड़ रही थी। दिन गर्म रहता था, लेकिन बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। पूरा शहर धुंध की चादर ओढ़े हुए था। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही। इससे लोगों को अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।
बढ़ेगी धुंध, लुढ़केगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और लुढ़केगा। इससे ठंड बढ़ेगी। हवा बंद होने से धुंध भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड व धुंध बढ़ेगी।
बच्चों व बुजुर्गों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में छोटे बच्चे व बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। यह मौसम इनके लिए संवेदनशील होता है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र यादव के अनुसार इस मौसम में अस्थमा व हार्ट के मरीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यह मौसम इनके लिए बेहद संवेदनशील होता है। ऐसे में ठंड से इनका बचाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में सुबह-शाम सैर करने से परहेज करें। धूप खिलने के बाद बाहर निकले।