- Mohd Zubair Qadri
बदायूं छोटे सरकार की ज़्यारत के पीछे कब्रिस्तान में जबरन हो रही गंदगी, लोगों में गुस्सा

यूपी बदायूं। बदायूं छोटे सरकार की ज़्यारत के पीछे कब्रिस्तान में लोग जबरन कर रहे है गंदगी बहार दूर दराज़ से लोग ज़्यारत करने आते है और जान पूछकर बुजुर्गों की कब्रों पर मैला कर रहे है शुक्रवार को जब लोग अपने बुजुर्गों की कब्रों पर गए तो वहा भीषड़ गंदगी फ़ैली हुई थी जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए कुछ लोग वहा मौके पर ही कब्रों पर बाथरूम कर रहे थे कब्रों की हाज़री के लिए आये लोगों ने जब उनसे कहा यहाँ गंदगी मत करो तब भी नहीं माने और कहने लगे शौचालय की व्यवस्था नहीं क्या करे।
कब्रिस्तान में गंदगी से उठने वाली दुर्गध के कारण यहां पाच मिनट ठहरना भी मुश्किल हो जाता है। शहर निवासी मुबारक का कहना है कि कब्रिस्तानों में गंदगी के बडे़-बडे़ ढेर लगे है। कब्रिस्तानों की हालत देखकर दुख होता है। कूडे़ के ढेर और झाड़ियों में लोग बाथरूम करते हैं। ज़िम्मेदार समझदार लोग रोकने के लिए सोचते तक नहीं कब्रों पर गंदगी करना उचित नहीं।
