- Mohd Zubair Qadri
श्रावण मास की शुरुआत शिव भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना

यूपी बदायूं। कोरोना काल के दो साल गुजरने के बाद शिवालयों में बम बम भोले की गूंज शुरू हो गई है। शिव भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करना है।
श्रावण मास की शुरुआत गुरुवार 14 जुलाई से हो गई है। शिव भक्तों ने भगवान शिव के लिए प्रसन्न करने को जलाभिषेक करना भी शुरू कर दिया है। कोरोना काल के दो साल गुजरने के बाद शिवभक्त श्रावण मास में बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इस बार जलाभिषेक करने को शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
श्रावण मास की शुरुआत के बाद से ही शहर के गौरीशंकर देवालय, बिरुआबाड़ी मंदिर, उझानी के बुर्राफरीदपुर, बिसौली, इस्लामनगर, बिल्सी के स्थानीय मंदिर में जलाभिषेक को सुबह से भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। पहले सोमवार के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कतारें भी देखने को मिलेंगे। इधर कछला घाट पर भी शिव भक्त शनिवार से जल लेने के लिए पहुंचने लगेंगे। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।