top of page
  • Mohd Zubair Qadri

वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार नत्थूलाल गायत्री शक्तिपीठ पर लगाए औषधीय पौधे


यूपी बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए गायत्री महायज्ञ हुआ। औषधीय पौधे लगाए गए।

शक्तिपीठ के ट्रस्टी नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं। माया सक्सेना ने पौधों का पूजन कराया। विश्व कल्याण के लिए यज्ञभगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। शक्तिपीठ पर अर्जुन, जामुन, ऑवला आदि के औषधीय पौधे लगाए। इस मौके पर सुमित माहेश्वरी, विवेक, उदित गोयल, श्रेयांश, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।


हरीतिमा संवर्द्धन करें, प्रलयंकारी प्राकृतिक प्रकोपों से बचें : संजीव

प्रकृति से अब और खेल नहीं, जल, जंगल और जमीन करें संरक्षित


उझानी।श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। बच्चों ने औषधीय, फलदार और पुष्पों के पौधे लगाए। वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति से अब और खेल नहीं। जल, जंगल और जमीन को बचाएं। प्रलयंकारी प्राकृतिक प्रकोपों से बचने के लिए हरीतिमा संवर्द्धन करें। नहीं तो पर्यावरण प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग का संकट और गहरायेगा। जीव-जन्तु विलुप्त हो जाएंगे। बाढ़, भूकम्प, तूफानों, अग्निकांडों और महामारियों से बचना मुश्किल होगा।

शिक्षक अजब सिंह ने कहा कि प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों की मृत्यु हो रही है। पौधे हमारे जीवन को बचा सकते हैं। प्रधानाचार्य आरपी सिंह और शिक्षक विपिन मिश्रा ने पौधों का पूजन किया। वृक्षों की महिमा बताई।इस मौके पर क्रांति शर्मा, दीक्षा दुबे, रीतेश, विक्रम सिंह, संजना सक्सेना, सौरभ, रिंकी आदि मौजूद रहीं।

bottom of page